आपका स्वस्थ रहना न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके परिवार के लिए भी बहुत आवश्यक है। औय इसलिए अपने स्वास्थ्य के बारे में संपूर्ण जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। यहां हमने स्वास्थ्य से संबंधित कुछ सामान्य बातों के बारे में बताया जो हर वयस्क इंसान को जानने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए 9 महत्वपूर्ण बातें-
1. आपका ब्लड ग्रुप
हर एक इंसान का अपना एक अलग ब्लड ग्रुप होता है। आपके ब्लड ग्रुप की जानकारी आपके लिए बहुत आवश्यक है यह आपकी जान बचा सकती है। आपातकलीन स्थिति में ब्लड ग्रुप की जानकारी न होना आपकी या आपके किसी अपने की जान से भी ज्याद भारी पड़ सकती है। इसलिए अगर आपने अब तक अपना ब्लड ग्रुप चेक नहीं करवाया है तो जरूर करवाएं।
2. आपके फैमली मेडिकल का इतिहास
आपकी आनुवांशिक मेडिकल की जानकारी का रोडमैप आपके लिए महत्वपूर्ण है, ताकि आप जान सकें आपको किन बीमारियों का खतरा है। क्या आपकी दादी को स्तन कैंसर था? क्या आपके चाचा किसी गंभीर बीमारी से गुजरे सब कुछ जानकारी का ज्ञान आपके लिए उपयोगी है।
आपकी गंभीर हालत के वक्त आपके हेल्थ केयर प्रोवाइडर यह जरूर पूछेंगे कि क्या आपकी पहली नियुक्ति पर कैंसर, हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इतिहास है, इसलिए इसे तैयार करना सबसे अच्छा है। ताकि आपकों अपने इलाज में आसानी मिल सके।
3. आपकी एलर्जी
हर इंसान को किसी न किसी चीज से एलर्जी जरूर होती है जिससे वह संक्रमण या बीमारी का शिकार हो जाता है। एलर्जी के विभिन्न गंभीरता स्तर हैं, जो हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना सबसे अच्छा है आप को किस चीज से एलर्जी है जिससे आप अपने आप को बीमार होने से बचा सकें।
4. आपके शरीर के लिए कौनसा व्यायाम अच्छा है।
लगभग हर इंसान का बॉडी टाइप अलग अलग होता है, इसलिए अगर आप फैट हैं या फिर पतले हैं तो आप पर अलग अगल व्यायाम लागू होगें जो आपको फिट रखने में मदद करेगें। व्यायाम न केवल स्वस्थ शरीर, बल्कि स्वस्थ दिमाग को भी बढ़ावा देता है। अनुसंधान से पता चलता है – भले ही यह सिर्फ टहलने के लिए जा रहे हों – व्यायाम से बेहतर मनोदशा, और हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।
यह भी जरूर पढ़े-सेक्स के बाद बीमार या कमजोर महसूस करने के पीछे ये 7 कारण हो सकते हैं असली वजह
5. जब आप तनाव में हों तो आपको क्या शांत करता है।
तनाव का सामना हर किसी को कभी न कभी करना ही पड़ता है, लेकिन तनाव में अपने आपको शांत रखना और इसके तरीके आपके ऊपर निर्भर करते हैं। जिस चीज से आपको खुशी मिलती है तनाव को कम करने में वही चीज काम आती है। इसलिए अपनी खुशीयों को बारीकी से पहचानना आपके लिए बहुत आवश्यकता जो आपको तनाव के समय में अच्छा महसूस करा सकें।
6. आपके शरीर को कितनी नींद की जरूरत है।
कम से कम, आपको हर रात सात से नौ घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन हर शरीर अलग होता है। और जब आप सोने जाते हैं तो भी मायने रखता है कि आपके शरीर को कितनी नींद का आवश्यकता है। अगर आपको रात में 9 बजे सोने की ज़रूरत है आप 11 और 12 बजे सो सो रहे हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए अपने शरीर के अनुसार अपनी नींद के सेड्यूल का ख्याल रखना आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
7. स्वास्थ्य बीमा की समझ।
अपने और अपने परिवार के लिए एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदना महत्वपूर्ण है क्योंकि चिकित्सा देखभाल महंगी है, खासकर निजी क्षेत्र में। अस्पताल में भर्ती होने से आप वित्तीय संकंट का सामना कर सकते हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य बीमा योजना के मूल नियमों और विशेषताओं को समक्षने का समय निकालें।
8. एक अच्छा डॉक्टर
बीमारी के समय आपके इलाज के लिए एक अच्छे और भरोसेमंद डॉक्टर का होना आपके जीवन के लिए बहुत महत्वूर्ण है। यदि आप किसी वंशानुगत बीमारी से परेशान हैं तो आपके लिए किसी ऐसे डॉक्टर को ढूंढना सबसे अच्छा है जो आपके लिए बेहतर हो और जो आपको सबसे अधिक आरामदायक महसूस कराए।
9. खाने की संवेदनशीलता
अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए, आपको पता होना चाहिए कि किस प्रकार के खाद्द पदार्थ आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए शराब किसी के लिए बहुत नुकसानदायक होती है तो किसी के शरीर पर इसके कम नकारात्मक प्रभाव होते हैं।
स्वास्थ्य के बारे में ये कुछ बेसिक बातें जो बुरे समय आपके लिए एक सह सहायता के रूप में काम आती है उम्मीद है। अब आप जानते हैं कि आप किसी और की तुलना में अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान कैसे रख सकते हैं।
यह भी जरूर पढ़े- क्या रोजाना सेक्स करने से शरीर हो सकता है कमजोर ? यहां जानें डॉक्टर्स की राय